September 18, 2019
18 सितंबर का इतिहास- अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर 1803 में कब्ज़ा किया

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 18 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
18 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1502: क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टारिका पहुंचे।
- 1615: इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के राजदूत थॉमस रो जहांगीर से मिलने सूरत पहुंचा।
- 1803: अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
- 1810: चिली ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1851: न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
- 1919: हॉलैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
- 1922: हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
- 1931: जापान की सेना ने पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना।
- 1947: अमेरिका में वायु सेना का गठन हुआ।
- 1967: नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
- 1986: पहली महिला पायलट ने बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी।
- 1987: अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।
- 2006: रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।
- 2007: कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
- 2008: शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
- 2009: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी HCL के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1931: हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, गीतकार, समीक्षक और राजनीतिज्ञ श्रीकांत वर्मा का जन्म।
- 1950: हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्म।
18 सितंबर को हुए निधन
- 1899: बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का निधन।
- 1930: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता जोसेफ़ बैपटिस्टा का निधन।
- 1957: स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का निधन।
- 1958: ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन।
- 1992: भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, व भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन।