2 साल पुराने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा… अवैध संबंध के संदेह में की गई थी हत्या

 

तोरवा पुलिस की बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने दो साल पुराने एक अंधे कत्ल (ब्लाइंड मर्डर) की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की हत्या अवैध संबंध के संदेह में की गई थी।

वर्ष 2023 में थाना तोरवा क्षेत्र के निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव पर रस्सी बंधी थी और शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। डॉक्टर की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गंभीर चोटें बताया गया।
मामले में प्रारंभ में मर्ग कायम किया गया था, किंतु बाद में हत्या के तथ्य सामने आने पर अपराध क्रमांक 202/2024 धारा 302, 201 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।  मृतक का नाम विनोद महंत, निवासी हेमू नगर, थाना तोरवा (बिलासपुर) के रूप में हुई। कृष्णा पाल पिता स्व. कमलेश पाल (24 वर्ष), निवासी परियापारा, लालखदान  मनोज पाल उर्फ धन्ना पिता शिवपाल (21 वर्ष), निवासी लालखदान, परियापारा

हत्या की वजह और घटनाक्रम

जांच में पता चला कि मृतक का संबंध राजकुमारी पासी नामक महिला से था। हत्या के दिन मृतक राजकुमारी के घर पहुंचा था। उसी दौरान महिला का पुत्र कृष्णा पाल वहां पहुंचा और उसने मृतक को अपनी मां के साथ देखकर क्रोधित हो गया।

कृष्णा ने अपने दोस्त मनोज पाल को बुलाया। दोनों ने मिलकर मृतक को मोटरसाइकिल से लालखदान ले जाकर लोहे की रॉड से हमला किया। मृत समझकर शव को निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जब मृतक ने हलचल की, तो आरोपियों ने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

विवेचना और खुलासा

प्रकरण की जांच CSP कोतवाली (पूर्व) श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने वैज्ञानिक तरीकों और साक्ष्य विश्लेषण से कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए मामले का खुलासा किया। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड जप्त कर ली गई है।
दोनों आरोपियों को 27 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!