October 20, 2019
20 अक्टूबर का इतिहास- भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का 1978 में जन्म, आज ही के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 20 अक्टूबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
20 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1568: अकबर ने चित्तौड़गढ़ पर आक्रमण किया।
- 1774: कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) भारत की राजधानी बनी।
- 1905: रूस में 11 दिन तक चले ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
- 1947: अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये।
- 1947: भारत-पाकिस्तान के बीच पहला युद्ध हुआ।
- 1962: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर युद्ध शुरू हुआ।
- 1962: चीन ने भारत पर हमला किया और अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
- 1970: दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ मामला शुरु।
- 1989: पाकिस्तान ने भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह ट्रॉफी जीती।
- 1991: भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1995: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
- 2004: बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली।
- 2007: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के ख़िलाफ़ नये प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की।
- 2011: लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाले मोहम्मद गद्दाफी को गृहयुद्ध में मारा गया।
- 2015: भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 37 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
20 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
- 1930: भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म।
- 1978: आक्रामक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का जन्म।
- 1920: पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म।
20 अक्टूबर को हुए निधन
- 1982: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का निधन।