20 लाख रुपए के विकास कार्यों का नगर विधायक ने भूमिपूजन किया
बिलासपुर. वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर अंतर्गत कस्तूरबा परिजात कॉलोनी में 20 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन नगर विधायक शैलेश पांडेय, महापौर रामशरण यादव एवं वार्ड पार्षद व एमआईसी मेंबर भरत कश्यप के द्वारा किया गया इस राशि से वार्ड में सड़क नाली स्लैब आदि निर्माण कार्य कराए जाएंगे, इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिक प्रबुद्ध जन आदि मौजूद रहे.
परिजात कॉलोनी में शुक्रवार को गार्डन इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण कार्यों का विधायक श्री शैलेश पांडे और मेयर श्री रामशरण यादव ने भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों के मांग के अनुरूप वार्ड में विकास कार्य करने की बात कही। विधायक श्री शैलेश पांडे ने कहा कि कॉलोनी में पानी आपूर्ति की समस्या है। शासन की ओर से वार्ड में 2 बोर के लिए सेंशन दिया गया है। इस पर जल्द ही कार्यवाई की जाएगी। कॉलोनी में जलापूर्ति की समस्या नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही। मेयर श्री रामशरण यादव ने कहा कि कॉलोनी के लोगों ने नाली से संबंधित परेशानी बताई है, जिसे निगम के इंजीनियरों द्वारा निरीक्षण कर जल्द ही दूर किया जाएगा। इस तरह उन्होंने वार्ड वासियों एवं कॉलोनी वासियों के मांग के अनुरूप सतत कार्य करने की बात कही। पार्षद श्री भरत कश्यप ने कहा कि वार्ड के लोगों की किसी भी समस्या के लिए वे सदैव तत्पर हैं। वार्ड वासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है उसे वे हर संभव पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान वार्ड वासियों ने भी निगम प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की बात कही। इससे पूर्व विधायक श्री शैलेश पांडे एवं मेयर श्री रामशरण यादव ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे।