October 8, 2020
सत्ता में लगातार 20 साल बने रहने पर PM मोदी ने कही ‘मन की बात’
नई दिल्ली. गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक लगातार 20वें साल चुनी हुई सरकार का नेतृत्व करने के लिए बुधवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की. 7 अक्टूबर के दिन ही वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे.

