बेंगलुरु जब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी, तब कोई सोच नहीं पाया था कि यह उत्सव मौत में बदल जाएगा। बुधवार को हुई भीषण भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से अधिक लोग घायल हुए।
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सामूहिक बीमा पर निर्णय बैठक में मुख्य रूप से सभी पत्रकार साथियों का सामूहिक
बिलासपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर,विद्या नगर के राम डगर स्थित , राम वाटिका( पंडित शास्त्री उद्यान) में राम परिवार द्वारा, वृक्षारोपण किया गया, इस शुभ अवसर पर परिवार के मुखिया ,छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य व पूर्व वरिष्ठ पार्षद,श्री रविन्द्र सिंह उपस्थित रहे ।उन्होंने संदेश दिया कि,पर्यावरण मानव जीवन के
बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज मंथन सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि किसी ने भी गलती की है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन के निर्देशों का पालन सभी को करना है। बच्चों की संख्या और शिक्षकों की जरूरतों को
बिलासपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए 29 करोड़ 56 लाख 73 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है
आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सख्त निर्देश रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने बालोद जिले में एक नाबालिग बालिका के साथ हुई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए कड़ा रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मामले में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 (बच्चों
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं
मुंबई, : गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप (GIG) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और भामला फाउंडेशन के सहयोग से #BeatPlasticPollution अभियान शुरू किया है, जिसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का समर्थन प्राप्त है। यह पहल प्लास्टिक प्रदूषण सहित गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों और धरती पर जीवन को बनाए रखने के लिए मिट्टी, पौधों और व्यापक पर्यावरण की रक्षा की आवश्यकता को संबोधित करती है। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नादिर गोदरेज ने संगठन की सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा, “गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप में, लोगों और पृथ्वी के महत्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हमारे मूल आदर्शों का अभिन्न हिस्सा है। पिछले एक दशक में हमने स्थायित्व की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज हमारी 64% ऊर्जा नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त होती है, और हमने प्लास्टिक पैकेजिंग की मात्रा में 20% से अधिक की कमी की है। हमें इस बात पर गर्व है कि हम अपनी समस्त उपभोक्ता-पूर्व और उपभोक्ता-बाद प्लास्टिक पैकेजिंग का 100% संग्रहण और पुनर्चक्रण करते हैं। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप पर्यावरण संरक्षण को एक साझा ज़िम्मेदारी मानता है, और हम मानते हैं कि सामूहिक प्रयास ही स्थायी परिवर्तन का आधार बन सकते हैं। अपने कचरा प्रबंधन परियोजनाओं के माध्यम से, हमने 63,000 मीट्रिक टन से अधिक कचरे को लैंडफिल में जाने से रोका है, जिससे ज़मीन को मुक्त किया गया और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने में सफल रहे।यह अभियान हमारे द्वारा सार्थक पर्यावरणीय परिवर्तन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता का एक स्वाभाविक विस्तार है। प्लास्टिक प्रदूषण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसी गंभीर चुनौतियों को संबोधित कर, हम सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना चाहते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ विरासत बनाना चाहते हैं।” भारत में प्लास्टिक कचरा एक अत्यंत चिंताजनक विषय है। वर्ष 2023 में 94.6 लाख टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न हुआ, जिसमें लगभग 43% एकल-उपयोग (single-use) प्लास्टिक था। इस चुनौती से निपटने के लिए, यह अभियान प्लास्टिक की खपत को कम करने और पृथ्वी के संसाधनों की रक्षा के लिए टिकाऊ जीवनशैली विकल्पों को अपनाने के महत्व को रेखांकित करता है। इसी संदेश को मज़बूती देते हुए, मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में गोदरेज मैजिक रेडी-टू-मिक्स हैंडवॉश स्टेशन का अनावरण किया गया। यह ज़मीनी पहल, जो एक सप्ताह से अधिक समय तक सक्रिय रहेगी, लोगों को बोतलों को फिर से भरकर पुनः उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है। गोदरेज मैजिक हैंडवॉश स्टेशन में एक रियल-टाइम डैशबोर्ड है, जो यह दर्शाता है कि केवल रिफिल का उपयोग करके कोई व्यक्ति एक वर्ष में कितनी प्लास्टिक बचा सकता है, जिससे व्यक्तिगत टिकाऊ विकल्प एक दृश्य, सामूहिक प्रभाव में बदल जाते हैं। गोदरेज मैजिक हैंडवॉश पहल पर टिप्पणी करते हुए, नीरज सेंगुट्टुवन, प्रमुख विपणन (पर्सनल केयर), गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL), ने कहा, “भारत प्लास्टिक कचरे के गंभीर संकट का सामना कर रहा है, जहां हर साल लाखों टन कचरा उत्पन्न होता है और एकल-उपयोग प्लास्टिक पर्यावरणीय स्थिरता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। GCPL में, हम एक ‘सस्टेनेबिलिटी-फर्स्ट’ संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जो व्यापार को पर्यावरणीय और सामाजिक ज़िम्मेदारी के साथ संतुलित करता है। गोदरेज मैजिक हैंडवॉश एक टिकाऊ नवाचार है, जो सामान्य हैंडवॉश की तुलना में 50% कम प्लास्टिक, 75% कम ईंधन और 75% कम कागज़ का उपयोग करता है। यह अभियान दिखाता है कि बोतलों का पुनः उपयोग जैसी छोटी और जागरूक क्रियाएं भी सार्थक और मापनीय परिवर्तन ला सकती हैं। हर रिफिल, लैंडफिल में जाने वाली एक बोतल कम कर देता है। इस प्रभाव को वास्तविक समय में दिखाकर, हम जागरूकता को कार्रवाई में बदल रहे हैं।” यह अभियान, गोदरेज L’Affaire द्वारा समर्थित है, और आज एक साइक्लोथॉन के आयोजन के साथ इसका समापन होगा, जिसमें प्रतिभागियों को सततता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने और
दिनदहाड़े हत्या, लूट, डकैती, गैंगवॉर, चाकूबाजी और दुष्कर्म के आंकड़े भयावह कानून व्यवस्था बदहाल, भयमुक्त वातावरण देने में सरकार पूरी तरह नाकाम रायपुर। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि आज गृह मंत्री के गृहक्षेत्र कवर्धा में 70 वर्ष के बुजुर्ग