शादी घर में गोभी सब्जी खाकर 40 लोग हुए बिमार, सीएमएचओ के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई
बिलासपुर। शादी घर में एक दिन पुराना गोभी सब्जी, दाल व चावल को खाने से 40 लोगों की तबियत खराब हो गई। सभी लोगों को अचानक बारी-बारी उल्टी दस्त होने लगी। सभी लोगों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल ने गांव के सभी घरों में सर्वे करने के आदेश दिए हैं।
ग्राम मुकुंदपुर के एक परिवार में 7 मार्च को एक शादी समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। गोभी सब्जी, दाल चावल बचा हुआ था। जिसे घर मालिक ने रिश्तेदार व गांव के लोगों को परोस दिया। कुछ समय बाद बच्चे, युवा से लेकर महिलाएं व पुरूषों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। आनन फानन में सभी लोगों को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने सभी लोगों का इलाज किया। घटना की जानकारी सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल को दी गई। इसके बाद सीएमएचओ ने तत्काल निरीक्षण करने मस्तूरी पहुंची और वहां से घटना स्थल मुकुंदपुर गई और स्थिति का जायजा लिया।


