51 पीठासीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस


बिलासपुर. त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019-20 अंतर्गत प्रथम चरण में जिले की जनपद पंचायत मस्तूरी में मतदान हेतु गठित मतदान दल में पीठासीन अधिकारी के पद पर नियुक्त 51 अधिकारी-कर्मचारी मतदान सामग्री प्राप्त करने हेतु नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इन 51 अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के कारण उनकी आगामी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। प्रथम चरण में जिले की जनपद पंचायत मस्तूरी में मतदान हेतु गठित मतदान दल में नियुक्त पीठासीन अधिकारी जो 27 जनवरी 2020 को अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं हुए तथा जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है- इनमें संतोष कुमार झारिया सहायक सांख्यिकी अधिकारी एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना गौरेला, श्री एस.पी.सिंह कार्यपालन अभियंता कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग मरवाही, श्री विरेन्द्र कुमार जैन सामान्य शिक्षा शिक्षक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर, श्री विनोद रात्रे व्याख्याता एलबी शा.हा.स्कूल सकर्रा तखतपुर, श्री अनिल कुमार गुप्ता व्याख्याता एलबी शा.उ.मा.स्कूल करगीकला कोटा, श्री विपिन साव व्याख्याता एलबी शा.हा.स्कूल सेंदरी बिल्हा, श्री बिहारी लाल उदय प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला टिकरीकला पेण्ड्री मरवाही, श्री ए.एल.खांडेकर लेखाधिकारी आयुक्त परियोजना प्रशा.हसदेव आयाकट विकास प्राधि. बिलासपुर, श्री अखिलेश द्विवेदी उप अभियंता कार्यपालन अभियंता वि/यां.भारी संयंत्र संभाग जल संसाधन बिलासपुर, श्री सतीष कुमार दुबे प्राध्यापक जमुना प्रसाद वर्मा शा.स्ना.कला जरहाभाटा बिलासपुर, श्री एस.के.त्रिपाठी, प्राध्यापक जमुना प्रसाद वर्मा शा.स्ना.कला जरहाभाटा बिलासपुर, श्री प्रशांत कोन्हेर व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल कुदुदंड बिलासपुर, श्री दिनेश कौशिक राजस्व उपनिरीक्षक नगर निगम बिलासपुर, श्री जितेन्द्र कुमार साहू व्याख्याता शा.हा.स्कूल बरतोरी, श्री संतोष जायसवाल राजस्व उपनिरीक्षक नगर निगम बिलासपुर, श्री योगेन्द्र गौरहा प्रधान पाठक शा.प्रा.शाला हिर्रीभाठा, श्री दीपक कुमार प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, श्री संजय कुमार दुबे व्याख्याता जिला शिक्षा अधिकारी, श्री मनीष यादव उपअभियंता नगर निगम बिलासपुर, श्री राजेश कुमार शर्मा व्याख्याता जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर, श्री मृगेन्द्र कुमार शर्मा उच्च श्रेणी शिक्षक शा.हा.से.स्कूल दयालबंद बिलासपुर, श्री जगन्नाथ प्रसाद उप संचालक जिला शि.एवं प्रशिक्षण केन्द्र पेण्ड्रा, श्री शिवराम कश्यप व्याख्याता शा.मा.शाला खमतराई, श्री कामना प्रसाद शुक्ला व्याख्याता शा.हा.स्कूल, श्री मनोज कुमार वैद्य प्राचार्य शा.उ.मा.स्कूल अमने कोटा, श्री हिमांचल साहू प्रधान पाठक शा.प्रा.शाला देवांगनपारा तखतपुर, श्री अशोक कुमार लहरे स.प्रा. शा.महाविद्यालय रतनपुर, श्री अशोक कुमार वर्मा प्रधान पाठक शा.प्रा.शा.कुल्टनटोला गौरेला, श्री संजय कुमार वेडरा व्याख्याता आ.जाति छात्रावास देवरीखुर्द बिलासपुर, श्री राधेश्याम साहू प्रधान पाठक शा.प्रा.शा.मोपका बिल्हा, श्री शिवलाल शांडिल्य प्रधान पाठक शा.प्रा.शाला बंशीताल मरवाही, श्री विजय कुमार शर्मा प्राध्यापक शा.हा.स्कूल बिलासपुर, श्री शैलेन्द्र कुमार कुर्रे व्याख्याता पू.मा.शाला गोदईया बिल्हा, श्री त्रिलोक सिंह प्रधान पाठक प्रा.शा.सौंतापारा कोटा, श्री असीम राजपाल व्याख्याता शा.हा.स्कूल उसलापुर, श्री राजेन्द्र कुमार मिश्रा उच्च श्रेणी शिक्षक पूर्व मा.शाला धुमा, श्री उमाकांत साहू व्याख्याता शा.हाईस्कूल तिफरा, श्री धनसाय कुर्रे व्याख्याता शा.हा.स्कूल बा.तखतपुर, श्री दिनेश कुमार शुक्ला व्याख्याता शा.हा.स्कूल बैमा, श्री अनिल कुमार बरेठ उपअभियंता क्रिया.इकाई सीजीएसवाय, श्री आर.के.पाण्डेय व्याख्याता शा.उच्च केन्द्र कोटा, श्री अनिल सिंह चंदेल प्रधान पाठक शा.प्रा.शा.कन्या देवरीखुर्द, श्री शंकरर्षण पाल प्राध्यापक शा.हा.बेलटुकरी बिल्हा, श्री के.के.शर्मा प्राध्यापक डी.पी.महाविद्यालय बिलासपुर, श्री योगेश आनंद स.अभियंता कार्यपालन मु.म.ग्रा.स.योजना बिलासपुर, श्री सभाराम सिंह राठौर प्रधान पाठक शा.मा.शाला घोंघाडीह गनियारी, श्री सुनील शर्मा सहा.प्राध्यापक जे.पी.वर्मा महा.बिलासपुर, श्री दयाशंकर शर्मा प्रधान पाठक मा.शा.कोटमीकला पेण्ड्रा, श्री धर्मेन्द्र कुमार तिवारी उपअभियंता लोक निर्माण विभाग बिलासपुर तथा श्री जय सिंह खुसरो व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल लखराम बिल्हा शामिल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!