February 6, 2020
6 फरवरी का इतिहास: भारत रत्न सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ़्फार खान का 1890 में जन्म
इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 6 फरवरी को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
Important events of 6 February
- 1778: फ्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की।
- 1819: सिंगापुर की खोज सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने की।
- 1918: तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला।
- 1941: लीबिया के बेनगाजी शहर पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया।
- 1959: भारत में केरल उच्च न्यायालय का न्यायाधीश के रूप में अन्ना चांडी को नियुक्त किया गया। वह उच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायाधीश बनी।
- 1994: पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू।
- 1999: देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित हुआ।
- 2008: देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उद्योगपति एमपी जिंदल को उद्योग रत्न से नवाजा गया।
Person born on 6 February
- 1890: भारत रत्न सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान का जन्म।
- 1915: प्रसिद्ध कवि और गीतकार प्रदीप का जन्म।
- 1983: भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का जन्म।
Person died on 6 February
- 1931: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता और नेता मोतीलाल नेहरू का लखनऊ में निधन।
- 1948: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का निधन।
- 1965: स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का निधन।
- 1976: भारतीय लेखक और फ़िल्म निर्देशक ऋत्विक घटक का निधन।
- 1983: प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का निधन।
- 2006: आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों का निधन।