November 8, 2019
8 नवंबर का इतिहास- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 2008 में चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 8 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
8 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1895: भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की।
- 1917: व्लादिमीर लेनिन, लियोन त्रोत्स्की और जोसेफ स्टालिन को अक्टूबर क्रांति के बाद पीपुल्स कमीसार अधिकृत किया गया।
- 1923: म्यूनिख में एडोल्फ हिटलर ने जर्मन सरकार को अपदस्थ करने की नाजियों की एक कोशिश का नेतृत्व किया। सेनाओं ने नाजियों के इस प्रयास के असफल कर दिया।
- 1933: मंदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलीन रूजवेल्ट ने 40 लाख लोगों का रोजगार देने के लिए सिविल वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया।
- 1945: हांगकांग में हुए नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
- 1956: संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
- 1992: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
- 1998: बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़ मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
- 1999: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
- 2001: अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
- 2008: भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान -1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
- 2016: भारत सरकार ने 2016 में बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध घोषित किया।
8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1920: भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म।
- 1927: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म।
8 नवंबर को हुए निधन
- 1959: प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन।
- 1977: दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन।