निवेश करने का झंसा देकर 85 लाख रुपए की ठगी
बिलासपुर। कंपनी में निवेश करने पर ज्यादा कमाई दिलवाने का झांसा देकर आरोपियों ने युवक से 87 लाख 50 हजार रुपए वसूल लिए। इसके बाद आरोपियों ने पैसे को लेकर फरार हो गए। जब पीडि़त ने पैसा वापस मांगा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मालखरौदा जिला शक्ति के ग्राम बरकेला निवासी कमलेश गवेल पिता यशवंत गवेल वर्तमान में राजीव गांधी चौक के पास रहते है। उनकी पहचान फेसबुक के माध्यम से रेवती मैत्री ग्राम लबेद, जिला-शक्ति, वर्तमान पता एससीसीएल कोरबा निवासी से हुई थी। कमलेश और रेवती मैत्री एक दूसरे के साथ बात करने लगे। बातचीत के दौरान रेवती मैत्री ने बताया कि नैस्वीज रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली की कंपनी में काम करती हूं। कंपनी में स्टेमसेल्फ प्रोडक्ट फाइटोविज जो शरीर में बहुत से बीमारियों के इलाज इस दवा के माध्यम से किया जाता है। जिसकी 1 डिब्बे की कीमत 16 हजार रुपए है। कंपनी में जुडऩे के लिए पहले 16 हजार रुपए जमा करना पड़ेगा। उसके बाद जितने कस्टमर जुडेगे उसका कमीशन मिलेगा। लालच में पडक़र कमलेश कंपनी से जुड़ गया। रेवती मैत्री मोहम्मद रहीस और इमरान खान मुनाफा का लालच देकर कंपनी में पैसा निवेश करने के लिए पीडि़त को कहा। भरोसा करके पीडि़त ने अलग-अलग किस्तों में 87 लाख 50 हजार रुपए रेवती मैत्री मोहम्मद रहीस और इमरान खान को दिए। इसके बाद ना मुनाफा मिला और ना ही मुल राशि मिली है।


