November 9, 2019
9 नवंबर का इतिहास- नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक हर गोविंद खुराना का 2011 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 9 नवंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
9 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1794: रुसी सेनाओं ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
- 1885: गोटलिएब देमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
- 1937: जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा किया।
- 1947: भारत सरकार ने सैन्य कार्यवाई द्धारा जूनागढ़ मुक्त कराया।
- 1949: कोस्टारिका में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1950: अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
- 1953: कंबोडिया को फ्रांस से आजादी मिली।
- 1954: दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण की संस्थान की स्थापना की गई।
- 1989: आज ही के दिन बर्लिन की दीवार ढहाई गई थी। बर्लिन की दीवार ने करीब तीन दशकों तक न सिर्फ जर्मनों को बल्कि पूरी दुनिया को बांट कर रखा।
- 1989: ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
- 2000: उत्तराखण्ड का उत्तर प्रदेश से अलग राज्य के रूप में गठन।
- 2001: भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित किया।
9 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1877: मशहूर कवि मोहम्मद इक़बाल का जन्म।
- 1889: प्रसिद्ध पत्रकार, राष्ट्रीय कार्यकर्ता और भारतीयता के समर्थक इन्द्र विद्यावाचस्पति का जन्म।
- 1904: भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का जन्म।
- 1931: जानेमाने भारतीय कवि, लेखक, भाषाविद, संविधान विशेषज्ञ और प्रसिद्ध न्यायविद लक्ष्मी मल्ल सिंघवी का जन्म।
- 1936: प्रसिद्ध हिन्दी कवि सुदामा पांडेय ‘धूमिल’ का जन्म।
9 नवंबर को हुए निधन
- 1941: संस्कृत भाषा के प्रकाण्ड पंडित गंगानाथ झा का निधन।
- 1962: समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे का निधन।
- 1970: मौजुदा फ़्राँसीसी गणराज्य के जनक फ़्रैंच राजनेता चार्ल्स डि गॉल की मृत्यु।
- 1980: स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का निधन।
- 2005: भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन का निधन।
- 2011: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक हर गोविंद खुराना का निधन।