भाजपा को लगा करारा झटका रामाराव ने थामा कांग्रेस का दामन

बिलासपुर. जिले के दिग्गज भाजपा नेता वी रामाराव ने बुधवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है।मालूम हो कि चार बार पार्षद का चुनाव जीतने के बाद भी इस बार भाजपा से पार्षद का टिकट नहीं दिए जाने से वे नाराज चल रहे थे।वे अपने वार्ड 69 से चुनाव लड़ेंगे।मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के पहले से ही रामाराव व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से अनबन चल रही थी।देखते ही देखते दोनों के बीच मतभेद सार्वजनिक हो गया था।वही जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दौरान रामाराव की तबीयत खराब हो गई थी।इसलिए वे पार्टी का काम नहीं कर पाए थे,पूर्व मंत्री अग्रवाल ने उन्हें इशारा कर दिया था ।कि उन्हें टिकट नहीं मिलेगा चाहे तो कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। और वहां से टिकट मांग सकते हैं।मंगलवार को भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के 58 वार्डों का टिकट फाइनल किया।इसमें रेलवे क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 69 भी शामिल था।जहां से रामाराव टिकट मांग रहे थे,लेकिन वहां से प्रकाश यादव को टिकट दिया गया है।व्यक्तिगत टिकट काटने से नाराज रामाराव ने बुधवार को भाजपा से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस प्रवेश कर लिया है।और वे अपने वार्ड से ही चुनाव लड़ेंगे।