October 24, 2022
दीपावली की पूर्व संध्या पर नगर भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अरुण साव आज दीपावली की पूर्व संध्या पर नगर भ्रमण पर निकले । इस दौरान अरुण साव संतोष भवन से पैदल चलकर किशन चौक सदर बाजार होते हुए कोतवाली चौक पहुँचे ।इस दौरान अरुण साव ने छोटे – बड़े सभी व्यापारियों की दुकानों में जाकर एवं खरीददारी करने आये नागरिको से भेंट कर सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी । इस दौरान अरुण साव के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व नागरिकगण उपस्थित रहे ।

