शहर के मुख्य मार्ग से गंधर्व समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. मां सरस्वती और ईष्टदेव चित्ररथ गंधर्वदेव पूजा-अर्चना कर गंधर्व समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से निकली शोभायात्रा का सांसद अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से स्वागत किया।  इस मौके पर पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा, रामदेव कुमार, अभय सिंह, प्रदीप देश पाण्डेय आदि नेता उपस्थित थे। गोलबाजार, सदरबाजार होते हुए देवकीनंद दीक्षित चौक से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पहुंची शोभायात्रा का स्वागत विधायक शैलेश पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भी किया। मां- सरस्वती, महादेव-पार्वती की आकर्षक झांकी के साथ निकली शोभायात्रा का शहरवासियों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा। समाज को एकसूत्र में बांधने और एकत्र करने की दिशा में गंधर्व समाज ने जो कार्य किया है उसकी जमकर प्रशंसा की जा रही है।
29 जनवरी रविवार को शोभायात्रा का आयोजन किया था। समाज के पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए थे। सुबह 11 बजे से लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। इसके बाद आमंत्रित अतिथियों का सम्मान किया गया। रैली में शामिल होने भारी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।  पीला वस्त्र धारण कर समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया। लोक कला को जीवित रखने में गंधर्व समाज की अहम भूमिका है। समाज की इस भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद सागर, कोटा जनपद के सभापति कन्हैया गंधर्व, ग्राम पचायत लुतरा के संतोष गंधर्व नारायण गंधर्व, भुवन गंधर्व, गेंदराम गंधर्व, सेवक गंधर्व, संतोष कुलदीप, दिलीप गंधर्व, बहोरन गंधर्व, माया गंधर्व, सरिता चौहान, मीना गंधर्व, संतोषी गंधर्व, रेखा देवदास, पुष्पलता चौहान, राजेन्द्र गंधर्व, अर्जुन गंधर्व, कार्तिक गंधर्व, ईदु सागर, रूखमणि गंधर्व, जगदीश गंधर्व कुंजबिहारी गंधर्व ने सहयोग दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!