October 24, 2024

नोनिया समाज ने चलाया जन जागरण अभियान

बिलासपुर। नोनिया समाज खरौद जोन परिक्षेत्र के अंतर्गत शामिल सामाजिक गांवों द्वारा छत्तीसगढ़ के नोनिया समाज के बीच जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। रैली निकालकर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जाकर सामाजिक सदस्यों से मुलाकात कर जगाने का काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया जा रहा है। विश्वनाथ नोनिया के नेतृत्व में जनजागरण अभियान की शुरूआत ग्राम सकरी परसदा से हुई। वहां सामाजिक बैठक कर लोगों को आमंत्रण कार्ड वितरण किया गया। साथ ही नई दिल्ली जाने के लिए प्रेरित किया गया। वहां से ग्राम घुटकू पहुंचे। वहां नोनिया समाज के लोगों के साथ बैठक की गई। इस दौरान सामाजिक जागरुकता में शामिल होकर नई पीढ़ी को नोनिया समाज के इतिहास के संबंध में अवगत कराया गया। इसके बाद ग्राम गतौरी में बैठक की गई। सामाजिक सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़ने का आवहन किया गया। ग्राम बरपाली व ग्राम करही में आमंत्रण कार्ड भेजा गया है। आज रविवार को नगर निगम परिक्षे के तिफरा में जन जागरण रैली निकाली गई। गांव में तिरंगे झंडे उठाकर रैली निकालकर घर-घर जाकर सामाजिक सदस्यों से मुलाकात की गई। वहां से रैली ग्राम भटगांव पहुंची। जन जगरण अभियान के महत्व को जानकर समाज के युवा वर्ग बहुत ज्यादा प्रभावित हुए और सराहना भी किया गया। इसके बाद रैली बिल्हा पहुंची। 1 दिसम्बर 2024 को आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी नई दिल्ली की बैठक के संबंध में परिचर्चा की गई। फिर ग्राम बोहारडीह के सामाजिक सदस्यों को जागरुक किया गया। वहां से ग्राम कया में रैली पहुंचकर भव्य रुप ले ली। सामाज के सबसे वरिष्ठ सदस्य महेत्तर लाल नोनिया ने रैली को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री महेत्तर नोनिया ने रैली में शामिल लोगों का उत्साह वर्धन किया और आर्शिवचन में उन्होंने कहा कि वर्तमान नई पीढ़ी समाज शिक्षित हो रहे हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समारोह में जुड़ने से नोनिया समाज का विकास होगा। रैली में खरौद से दुर्गेश नोनिया, चैतराम नोनिया, बजरंग नोनिया, ग्राम कया से शंकर लाल, देवव्रत, गोवर्धन, भटगांव से गोपाल नोनिया, गुड़ नरगोड़ा से नंद नोनिया, लालू, शिव कुमार, भोजराम समेत भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छठ घाट की होगी साफ-सफाई, पूजा समिति ने किया निरीक्षण
Next post धौलपुर में हादसे में आठ बच्चों सहित 12 लोगों की मौत
error: Content is protected !!