सहजानंद सरस्वती भुमिहार ब्राम्हण समाज बिलासपुर का होली पारिवारिक मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
एस.पी.सिंह डॉ. ब्रजेश सिंह डॉ अजय पाठक सतीश सिंह समाज द्वारा सम्मानित किये गये
बिलासपुर. भुमिहार ब्राम्हण समाज द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह एवं समाजिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ कार्यक्रम वृहद सुव्यवस्थित रहा जिसमें बड़ी संख्या में भुमिहार समाज के लोगो ने परिवार सहित भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त न्यायाधीश जी जगदम्बा राय उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नवीन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर समाज के अनिल कुमार चौधरी राजीव पाण्डेय समाज के संरक्षक सुरेश सिंह, एस आर शर्मा, आर.पी सिंह पशुपतिनाथ राय पूर्व कुलपति एस.पी.सिंह, डॉ. के.एन चौधरी, डॉ. राजकुमार, डॉ. मनोज राय, डॉ. यू.सी. शर्मा, डॉ. डी.डी. राय, एसईसीएल के अधिकारी सीडीएन सिंह, रमेश सिंह, रेल्वे के अधिकारी मंजेश कुमार, डी.के. सिंह उपस्थित रहे। स्वामी शहाजानंद सरस्वती भवगवान परशुराम के तैलचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया, स्वागत भाषण समाज के अध्यक्ष नवीन सिंह ने दिया संस्थापक सचिव ए.के. राय ने समाज की सथापना, समाज का भवन निर्माण और वर्तमान कार्यक्रम तक समाज की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। समाज के कोषाध्यक्ष राकेश दीक्षित ने वर्षभर का कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की समाज के सचिव राजीव कुमार ने सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर अपनी बात कही। कार्यक्रम का संचालन समाज के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय एवं श्रीमती स्मीता सिंह श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अभयनारायण राय ने बताया कि कार्यक्रम तीन सत्र में सम्पन्न हुआ पहला उद्घाटन कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रम समाजिक सम्मान समारोह कार्यक्रम किये गये। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त न्यायाधीश जगदम्बा राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वाजातीय बंधुओ का संगठन बनाकर एकत्रित होना पारिवार सहित एकत्रित होना एक दूसरे से परिचय करने का उचित माध्यम है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ हम लोग अपनी संस्कृति को लेकर चल रहे है यह समाज का अच्छा कार्य है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों का सम्मान कर समाज खुद का भी सम्मानित होता है। राज्य व देश के प्रति लगाव ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत समाज के बच्चो द्वारा मनमोहक गीत भजन बासुरी वादन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया रिसिका सिंह प्रकृति पराशर पसुन पराशर लव्या सिंह आकृति राय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया लक्ष्य सिंह एवं सोना सिंह को प्रवीण सूची में स्थान पाने के लिए सम्मानित किया गया। बच्चो द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना सभी लोगो ने कि सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती स्मीता सिंह एवं श्रीमती अर्चना पाण्डेय ने किया।
समाजिक सम्मान समारोह के तहत समाज ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्तियों का चयन कर सम्मान किया प्रमुख रूप से श्री एसपी सिंह छटघाट की स्थापना में योगदान छठ पूजा आयोजन में सक्रिय योगदान जिले एवं शहर आयोजित होने वाले सभी धार्मिक कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। श्री ब्रजेश सिंह का सम्मान राष्ट्रीय कवि के रूप में विभिन्न ग्रंथो को लेकर उनकी योगदान तथा गद्य व पद्य दोनो विद्याओ में 5 से अधिक गं्रथो की रचना करने चार प्रबंध काव्यों में आहुति महाकाव्य वेदमुर्ति महाकाव्य अत्यन्त चर्चित महाकाव्य है प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं अनुकरणीय कर्तव्य के धनी राष्ट्र कवि महाकवि पर्यावरण विद राजश्री के गौरवपूर्ण उपाधि से अलंकृत साहित्यकार के रूप में सम्मान किया। अजय पाठक का सम्मान छत्तीसगढ़ और बिलासपुर के प्रसिद्ध कवि और साहित्यिक क्षेत्र में उनकी भूमिका को लेकर किया गया। डॉ. अजय पाठक की प्रमुख कृतियॉ तेरी मेरी मधुशाला, मुगलकाल में शिक्षा साहित्य एवं ललितकला पर शोध सत्रह गीत संग्रह छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि गीत कवियों के संग्रह सरस्वर काव्य संग्रह मंजरी वर्तमान में साहित्यिक पत्रिका नये पाठक के संपादक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। बिलासुपर के युवा उद्यमि के रूप में समाज के सतीश सिंह का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमिय कुमार राय डॉ. अशोक दीक्षित जीएन सिंह राजीव सिंह विवेक कुमार राय मिथलेश पाण्डेय संजय शर्मा अजय शर्मा जितेन्द्र राय पारशनाथ राय डीके सिंह नागेन्द्र राय (लालखदान) पंकज कुमार रितेश कुमार मंजेश कुमार विकास कुमार कुंदन कुमार राजेश प्रभात भूषण अमित सिंह उदय शंकर दिनकर सिंह शशि भूषण सिंह मुरारी कुमार अमित सिंह पंकज विनय मनटुन मनोज कुमार चंदन कुमार शशिकांत शर्मा अमित कुमार आनंद राय गोपाल राय निरज शर्मा श्रीमती नमिता चौधरी प्रेमलता राय डॉ. सोनी कुमारी रजनीकांत रामानुज चंदन कुमार तरूण शर्मा धनंजय कुमार (सीआई) अजय चौधरी एसपी शर्मा दयानंद शर्मा रोशन पाण्डेय (भायब्रेन्ट एकेडमी) अजीत यशलोक अनुज विपीन प्रेम गौरव रितेश शर्मा रंजन शर्मा मुनीश सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
समाज ने आगामी वर्ष के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जिसमें मेडिकल कैम्प वृक्षा रोपण सहजानंद स्वामी की जयंती समाज के परिचय पुस्तिका प्रकाशित करने सहित बिलासपुर शहर में आयोजित होने वाले हिन्दु नववर्ष एवं भगवान परशपुराम की शोभायात्रा में शामिल होने का निर्णय लिया गया।