छात्रावास के पास युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

 

सैकड़ों की संख्या में जमा हुए लोग, मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस

बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। चांटीडीह सांइस कॉजेल मार्ग के पास एक युवक की लाश मिली है। छात्रावास के बाउंड्रीवाल के पास युवक अचेत अवस्था में मृत पड़ा हुआ था। सुबह सुबह आने जाने वाले लोगों ने उसकी लाश देखी, यहां देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी किसी ने सरकंडा थाने में दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ कर मृतक के परिजनों को घटना स्थल पर बुलाया। मृतक की पहचान हो चुकी है।

 

 

चांटीडीह सब्जी मंडी से साइंस कॉलेज जाने वाले मार्ग में छात्रावास के दीवाल के पास एक युवक मृत पड़ा हुआ था। उक्त का नाम सरोज सोनी आयु 25 वर्ष निवासी अशोक विहार बताया जा रहा है। युवक कल रात से लापता था। सुबह-सुबह आने जाने वाले लोगों ने युवक लाश देखी, इसके बाद देखते ही देखते यहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उसे मिर्गी रोग है वह कल रात से ही गायब था। उसकी शादी भी नहीं हुई है। इस मामले में सरकंडा पुलिस मामले ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

लाश देखते ही बेहोश हुई महिला

सुबह इसी मार्ग से विजयपुरम में कॉलोनी में घरेलु काम करने वाली महिलाएं आना जाना करती हैं। यहां केवल पैदल ही जाया जा सकता है। एक महिला ने लाश को देखने उसके करीब गई और बेहोश हो गई। इसके बाद पुलिस कर्मी लाश के पास किसी को जाने नहीं दे रहे थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!