August 24, 2025
भारी बारिश से मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

मंडी, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को भारी भूस्खलन के कारण मंडी जिले में कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मंडी और कुल्लू के बीच रोपवे और जोगनी माता मंदिर के पास बड़े पैमाने पर मलबा गिरने से सड़क बाधित हो गई, जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।
स्थिति को और गंभीर बनाते हुए कटौला-कनौज मार्ग भी बंद हो गया है। इससे मंडी और कुल्लू के बीच यातायात पूरी तरह रुक गया है। यात्री, पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों से फंसे हुए हैं। बसें, टैक्सियां और मालवाहक वाहन सड़क पर खड़े हैं और यात्रियों को बारिश के बीच कठिनाई झेलनी पड़ रही है।
Related Posts
अफगानिस्तान : मस्जिद में विस्फोट, 62 मरे, 100 से अधिक घायल
Covid-19 : कोरोना के नए मामलों ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए 3.16 लाख केस; 2102 मरीजों की मौत

