दुर्गा पूजा में बंगाल की तर्ज पर विशेष आहार का आनंद लेंगे श्रद्धालु
हॉटल आनंदा में 4 दिनों तक बंगाली भोजन का लगेगा स्टॉल, विधि विधान से होगी पूजा अर्चना
बिलासपुर। नवरात्रि पर्व को बंगाल मेंं बड़े ही धूमधाम और परंपरा के साथ मनाया जाता है। पुराने जमाने में मां दुर्गा की आराधना करने का तरीका अलग ही था। पूरे नौ दिनों तक अलग-अलग तरीके से भोजन को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने की परंपरा थी। आज के दौर में भी लोग पूरे उत्साह के साथ पर्व को मनाते है किंतु उन चीजों का सेवन नहीं कर पाते जिन्हें लोग पुराने समय में करते थे। इस पंरपरा को 15 सालों से आगे बढ़ाने के लिए हाटल आनंदा में नवरात्रि पर्व में विषेश पूजा अर्चना की जा रही है। यहां बंगाल के कोने कोने में नवरात्र पर्व के दौरान जो भोजन ग्रहण किया जाता था, ठीक इसी तरह से भोजना तैयार किया जा रहा है। दुर्गा पूजा में चार दिनों तक लोग इसका आनंद ले सकेंगे।
होटल आनंदा में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे विश्व में मां दुर्गा की पूजा बंगाल में प्रसिद्ध है। दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल के हर क्षेत्र में विशेष भोजन तैयार किया जाता था। मांस मछली व अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किया जाता रहा है। अब बदलते जमाने में मां दुर्गा की पूजा और आहार का सहीं परिपालन नहीं हो पाता है। इस लिए पिछले 15 सालों में आंनदा होटल में मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से सुबह 4 की जाती है। यहां पूजा में शामिल होने आये लोग विशेष आहार का आंनद लेते हैं। इस वर्ष भी इसकी तैयारी की गई छठमी, सप्तमी, अष्टमी नवमी और दसमी तक श्रद्धालु बंगाली विधि विधान से पूजा अर्चना और प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके लिए दर भी निर्धारित किया गया है। अलग अलग दिन में अलग अलग खाद्य पदार्थ तैयार किया जाएगा।