छठ महापर्व की तैयारी शुरू, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक
तोरवा स्थित अरपा माता के तट पर निर्मित छठ घाट बिलासपुर की शान का प्रतिक है – कलेक्टर संजय अग्रवाल
बिलासपुर . हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ पूजा के अवसर पर 50000 से अधिक श्रद्धालुओ के जुटने की संभावना है। इस विशाल आयोजन की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया। बुधवार को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह निगम कमिश्नर अमित कुमार के उपस्थिति में छठ पुजा समिति और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की जिसमें समिति द्वारा बताई गई बिंदुओं पर जिसमें सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विषयों पर विभागवार विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल ने अतिरिक्त जिलाधीश बिलासपुर शिव बैनर्जी एसडीएम बिलासपुर मनीष साहू सहित सभी विभागीय अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कलेक्टर महोदय ने एसपी निगम कमिश्नर छठ पूजा समिति के सदस्यगण सभी विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे घाट का पैदल निरिक्षण किया और व्यवस्था की हर पहलू की समीक्षा की।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा बिलासपुर का छठ पूरे देश में प्रसिद्ध है अब यह हमारे शहर की शान बन चुका है प्रशासन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन को सफल बनाने में हर संभव सहयोग करेगा।
नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया घाट की सफाई का काम लगभग पूरा हो चुका है नगर निगम 28 आक्टूबर तक समिति के सदस्यों के साथ मिलकर प्रकाश व्यवस्था सीसी टीवी कैमरे की व्यवस्था और मार्ग की डामरीकरण गुरूनानक चौक से छठघाट और छठघाट पुल से शनि मंदिर तिराहा तक डामरीकरण की व्यवस्था में सहयोग करेगा।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया छठमहापर्व के दौरान सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जायेगा पुरे क्षेत्र में 300 से अधिक पुलिस के जवान हर प्वांइट पर पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे जो घाट सड़को एवं पार्किंग स्थलों पर निगरानी रखेंगे। पूरे घाट क्षेत्र को सीसी टीवी कैमरो से कवर किया जायेगा ड्रोन कैमरे भी निगरानी में लगाये जायेंगे। घाट पर पुलिस का कंट्रोल रूम भी स्थापित रहेगा आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही के लिए फायरबिग्रेड एसडीआरएफ की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजुट रहेगी।
छठपूजा समिति की ओर से पूजा समिति के सदस्य प्रवीण झॉ, डॉ धर्मेन्द्र दास अभयनारायण राय सुधीर झॉ बी.एन. ओझा ने कलेक्टर एसपी निगम कमिश्नर सहित सभी अधिकारियों का स्वागत किया। प्रवीण झॉ ने समिति के तरफ से कार्यो की जानकारी प्रदान की एवं विस्तृत विवरण दिया। डॉ. धर्मेन्द्र दास ने घाट पर लाईट व्यवस्था विसर्जन व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर स्थायी समाधान का सुझाव दिया और अपनी बाते रखी। अभयनरायण राय ने बैठक का संचालन किया सुधीर झॉ और बी.एन ओझा ने आभार व्यक्त किया।
प्रशासन और समिति के बीच सामंजस्य
बैठक में जिला प्रशासन और छठ पूजा समिति के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दो पर सहमति बनी। समिति ने कुछ स्थायी मांगें रखीं जिन पर प्रशासन ने उदारता से विचार करने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि ‘‘तोरवा छठ घाट न केवल धार्मिक स्थल है, बल्कि यह एक मनोरम पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो सकता है। यहां वर्षभर सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन होने चाहिए ताकि इस स्थान का सदु पयोग हो सके’’
कार्यक्रम का विस्तृत विवरण
छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष छठ महापर्व 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
25 अक्टूबर: नहाय-खाय के साथ महापर्व का शुभारंभ और संध्या को अरपा मैया की महाआरती
26 अक्टूबर: खरना का प्रसाद तैयार किया जाएगा।
27 अक्टूबर: संध्या अर्ध्य (सूर्यास्त के समय अर्ध्यदान)।
28 अक्टूबर: प्रातः अर्ध्य (सूर्योदय के समय अर्ध्यदान)।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल अतरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे अतिरिक्त जिलाधीश शिव बनर्जी पीडब्ल्यूडी जल संसाधन बिजली विभाग राजकिशोर नगर जोन के अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुधा गढेवाल वसुंधरा ठाकुर जल संसाधन तहसीदार प्रकाश साहू सीएसपी कोतवाली गगन कुमार समिति की ओर से प्रमुख रूप से विजय ओझा रोशन सिंह प्रशांत सिंह धनंजय झॉ रामप्रताप सिंह दिलीप चौधरी रविन्द्र सिंह हरिशंकर कुशवाहा नागेन्द्र सिंह अरविंद कुमार सिंह सतीश सिंह चंद्रकिशोर प्रसाद शशी मिश्रा सुरेन्द्र प्रताप सिंह पकंज सिंह प्रभाश कुमार चौधरी मनोज केडिया चंदन कुमार सिंह लव ओझा धीरज कुमार झॉ रामसखा चौधरी सहित सभी पदाधिकारी शामिल रहे।