भांजा ने लाठी से पीट-पीटकर मामा की कर दी हत्या
बिलासपुर। घरेलू बात को लेकर मामा-भांजा के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि भांजा ने लाठी से अपने मामा की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिम्स में आठ दिनों तक इलाज चला, लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। इस बीच उसकी मौत हो गई।
पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा निवासी रमेशर पटेल (55) बीते 30 अक्टूबर को घर में अकेला था। उसी समय उसका भांजा अजय पटेल (29) आया। घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अजय ने डंडा से रमेशर पटेल की जमकर पिटाई कर दी। जिससे रमेश के सिर व शरीर पर कई गंभीर चोटें आई थी। जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन ने उसे मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स में लगातार आठ दिनों तक इलाज चला। इसके बाद शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजन को शव को सौंप दिया है।


