राष्ट्रपति मुर्मू की बोत्सवाना यात्रा से ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिला बूस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा भारत-अफ्रीका संबंधों में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ती है। इस तीन दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना और भारत के प्रोजेक्ट चीता के लिए आठ कालाहारी रेगिस्तानी चीतों की प्रतीकात्मक सुपुर्दगी को अंतिम रूप देना है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और वन्यजीव संरक्षण में साझेदारी के नए आयाम स्थापित करेगी।

 

इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और आठ कालाहारी रेगिस्तानी चीतों को भारत भेजने के समझौते को अंतिम रूप देना है। अंगोला की राजधानी लुआंडा से उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू बोत्सवाना की राजधानी गाबोरोने स्थित सर सेरेटस खामा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां उनका स्वागत राष्ट्रपति डुमा गिदोन बोको ने किया। उन्हें 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!