पहाड़ों से चली शीत बयार, मैदान ठिठुरने को तैयार

 

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा शून्य से काफी नीचे गिरता जा रहा है। नतीजतन मैदानी इलाके ठिठुरने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी एक-दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में बादल छाये रहेंगे, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है इससे ठंड बढ़ेगी। हालांकि अभी तत्काल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं जताई गयी है।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शिमला के मौसम विज्ञान कार्यालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अधिक ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों और पहाड़ी दर्रों में शीत लहर का प्रकोप जारी है। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से छह से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है जबकि केलांग, कुकुमसेरी, कल्पा में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 3.3 डिग्री, 3.1 डिग्री, 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Tags:,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!