भारत भवन का निर्माण ऐतिहासिक नगरी रतनपुर में किया जाये-अटल

 

अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रतनपुर में भारत भवन का निर्माण करने किया आग्रह

बिलासपुर. भोपाल के तर्ज पर नवा रायपुर छत्तीसगढ़ में भारत भवन और मानव संग्रहालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिसका डीपीआर कार्य पूर्ण हो चुका है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चहुमुखीं विकास के लिये राज्य के समस्त जिलों का विकास होना जरूरी होता है। रायपुर जिला के साथ ही बिलासपुर जिला का विकास होना भी अति आवश्यक है। बिलासपुर जिला को संस्कारधानी के नाम से जाना जाता हैै बिलासपुर जिले में शक्तिपीठ आदिश्क्ति मॉ महामाया की नगरी रतनपुर स्थित है। रतनपुर हैहय वंश कलचुरी शासकों की राजधानी थी जो कि छत्तीसगढ़ के राजनीतिक सांस्कृतिक और धार्मिक केन्द्र था। रतनपुर छत्तीसगढ़ संस्कृति लोककथाओं और लोकपरंपराओं का वृहद केन्द्र है। रतनपुर में हरा-भरा सौन्दर्य पहाड़ तालाब किलों के अवशेष मंदिर एवं पर्यटन स्थल स्थित है जो रतनपुर के वृहद गौरवशाली एवं संपन्न इतिहास को बताता है। रतनपुर राजनीतिक सांस्कृतिक धार्मिक पौराणिक एवं भगौलिक रूप से भारत भवन के निर्माण हेतु सर्वाेत्तम एवं उपयुक्त स्थान है। भोपाल के तर्ज पर रतनपुर में भारत भवन के निर्माण होने से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति परंपरा आदिवासी कला शिल्प एवं इतिहास संरक्षित एवं प्रोत्साहित होगा साथ ही पर्यटन को व्यापक बढ़ावा मिलेगा। भारत भवन का निर्माण रतनपुर में होने से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर के साथ रतनपुर एवं जिला बिलासपुर को नया पहचान मिलेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!