व्यापार विहार में नकली ऑयल बेचने वाला व्यापारी पकड़ाया

 

बिलासपुर। व्यापार विहार में नकली हेयर ऑयल बेचने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने दुकान से नकली हेयर ऑयल बेचते हुए व्यापारी को रंगे हाथ पकड़ा है। दुकान से भारी मात्रा में हेयर ऑयल जब्त किया गया है।
खाद्य एवं औषधि विभाग नकली कॉस्मेटिक उत्पादों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने रूटीन निरीक्षण के तहत व्यापार विहार स्थित सागर ट्रेडर्स नामक कॉस्मेटिक दुकान पर छापेमारी कर जांच की। जांच के दौरान दुकान में रखे गए विभिन्न कॉस्मेटिक उत्पादों की बारीकी से पड़ताल की गई। टीम ने संदेह के आधार पर हेयर ऑयल के सैंपल जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कॉस्मेटिक और दवाइयां हमेशा अधिकृत दुकानों से ही खरीदें और किसी भी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी विभाग को दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में लगातार जांच अभियान जारी रहेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!