पुलिस अधीक्षक ने की नवीन बीट प्रणाली शुरुआत
बिलासपुर. जिला में विजिबल ओर बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन बीट प्रणाली की शुरुआत की गई है जिसमें शहरी क्षेत्र मे प्रत्येक बीट में तीन शिफ्ट 24×7 घंटे की और ग्रामीण क्षेत्र में 8 -8 घंटे की दो शिफ्ट ड्यूटी लगाई गई है तथा बेहतर संचालन हेतु SOP तैयार किया गया है
जिसके उचित कियान्वय एव आकलन हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आज सरकंडा, सिविल लाईन, एवं कोनी के बीट का भ्रमण किया गया जिस पर सरकंडा क्षेत्र के बीट कमांक 01 नूतन चौक, बीट कमांक 03 चिंगराजपारा तथा बीट कमांक 04 मोपका बीट पर उपस्थित जवानों से बीट सिस्टम के उददेश्य, बीट का गठन के संबंध में नामांकित आरक्षकों से पूछताछ किया जो बीट पर उपस्थित जवानों ने बीट सिस्टम में थाना क्षेत्र में पुलिस की दृश्यता बढाना, अपराधों की रोकथाम करना, प्रभावी कानून व्यवस्था बनाये रखना, आम जनता के साथ समन्वय बनाना, अपराधों की रोकथाम हेतु प्रारंभिक सूचना संकलन तथा क्षेत्र में बाहरी लोगों के निवासरत होने व मुसाफिरों की जानकारी लेने के बीट प्रणाली के उददेश्य को पूरा करते पाया गया । बीट आरक्षक के रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा बीट आरक्षकों द्वारा लगातार क्षेत्र में आम जनों से संपर्क कर उनके स्थानीय स्तर की समस्याएं जैसे कहीं पर कोई बदमाशी हो रही हो या असामाजिक तत्वों की उपस्थित अड्डेबाजी के संबंध में भी उनसे जानकारी ली गयी बीट क्षेत्र में ऐसे एरिया जहां चोरी की घटनाएं हुई हो वहां पर और ज्यादा सघन पेट्रोलिंग करने के लिए बताया गया। इसके अलावा वहां पर छोटे-छोटे ग्रुप में लोगों के साथ बैठक कर बीट प्रणाली एवं लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की जो व्यवस्था है के संबंध में लोगो को अवगत कराने बताया गया । अधिकारियों को बुलवाकर आम जनता से इंटरेक्शन कराने और उनकी समस्याओं के बारे में जानने का प्रयास करने बताया गया ।
इस तरह से आदर्श बीट प्रणाली में जो व्यवस्था होनी चाहिए जो काम होने चाहिए वह सारी व्यवस्था वह सारे काम करने का प्रयास किया जा रहा है धीरे-धीरे बीट में जिन बीटआरक्षकों की जो ड्यूटी लगाई गई है उनको लोग पहचानने लगेंगे और इसके साथ ही लोगों को पुलिस की उपलब्धता भी सुलभ होगी और पुलिस का जो काम है थाने में उपलब्धता होना और और आम जनता के लिए उपलब्ध होना यह सुगम बनाया जा सकेगा.


