लालखदान ओव्हर ब्रीज बना मौत का ब्रिज : अभयनारायण राय
यातायात विभाग प्रतिदिन चलानी कार्यवाही करने वहॉ उपस्थित रहता है फिर भी भारी वाहन प्रवेश पर कोई रोक टोक नहीं
बिलासपुर . लालखदान ओव्हर ब्रिज पर 08 फरवरी को तेज रफतार हाईवा के चपेट में आकर गॉव के ही निवासी विशाल साहू का दुःखद निधन हो गया। युवा विशाल साहू मेला देखकर अपने घर लौट रहा था उसी वक्त नो एंट्री क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेशकर तेज रफ्तार हाइवा ने जान ले ली लाल खदान ओव्हर ब्रीज धिरे-धिरे मौत का ब्रिज बनता जा रहा है। घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ग्राम महमंद ओव्हर ब्रीज के पास निवास करने वाले प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कहा कि तीन साल के अंदर महमंद चौक एवं ओव्हर ब्रिज पर 08 से अधिक अकाल मौते हो चुकी है। ओव्हर ब्रिज की सड़क जर्जर हो चुकी है, सेतु निगम से लगातार शिकायत करने के पश्चात भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती। महमंद चौक से सुबह 08 बजे के बाद भारी वाहन रात्री 08 बजे तक प्रवेश वर्जित है फिर भी स्थानीय खनिज परिवहन विशेषकर रेत गिट्टी मुरूम एवं ईट की ट्रके पूरे दिन चलती रहती है जिस पर कोई रोक टोक नहीं की जाती। अभयनारायण राय ने बताया कि यातायात विभाग की गाड़ी लगभग सप्ताह में 05 दिन ब्रिज के नीचे या बड़े हनुमान मंदिर के पास लगातार दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन पर चलानी कार्यवाही करती है तीन चार घंटे चलानी कार्यवाही के पश्चात जब गाड़ी चली जाती है तो बड़ी गाड़िया बेखौफ खनिज परिवहन का कार्य नोएंट्री के समय करती पायी जाती है। स्थानीय गाड़ी मालिक होने के कारण चालक गाड़ी की स्पीड भी राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह ही रखते है जिसके कारण हादसा लगातार हो रहा है। मृतक विशाल साहू की मृत्यु भी खनिज माफियाओं की लापरवाह चालक के कारण, स्पीड में रहने के कारण हुई है।
अभयनरायण राय ने कहा कि ओव्हर ब्रिज के पुल की जर्जर सड़क की मरम्मत नोएंट्री के समय भारी वाहन के प्रवेश पर रोक और मृतक को उचित मुवावजा की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौपा जावेगा। प्रशासन ने समय रहते हुए ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जावेगी।


