पश्चिम बंगाल के लिए एसआईआर कार्यक्रम में संशोधन, अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को होगी प्रकाशित

 

 

कोलकाता.  निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को संशोधित करते हुए मंगलवार को घोषणा की कि राज्य की अंतिम मतदाता सूची अब 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में निर्वाचन आयोग ने कहा कि यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट के नौ फरवरी के आदेश के अनुपालन में लिया गया है।

इससे पहले, पश्चिम बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होने वाली थी। राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया के बाद चुनाव होने हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में, आयोग ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के कार्यक्रम को संशोधित करने का निर्णय लिया है। संशोधित समय-सीमा के अनुसार, नोटिस की सुनवाई 14 फरवरी तक पूरी की जाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!