सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर युवतियों से वसूले पैसे
सिरगिट्टी पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया
बिलासपुर। सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवतियों से 78 हजार रुपए वसूल लिया। ट्रैनिंग सेंटर बुलाकर युवतियों को वापस जाने भी नहीं दिया रहा था। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है।
सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि कोरबा जिला के पसान थाना क्षेत्र के कुम्हारीसानी पतेरापारा निवासी कमला बाई श्याम पति तारा सिंह श्याम (42) की बेटी शशी श्याम ने 11 फरवरी को फोन से रो-रोकर बताया कि उसका मोबाइल को कंपनी वाले रख लिए है, इसलिए बात नहीं कर पाउंगी। फिर कमला अपने दामाद कल्याण सिंह के साथ सिरगिट्टी आए और तलाश शुरू की। 12 फरवरी की सुबह बेटी शशी ने मोबाइल से बात कर लोकेशन भेजी। इसके बाद कमला सिरगिट्टी थाना पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। वहां से पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे और अपनी बेटी शशी श्याम और उसके साथी परमेश्वरी , क्रांति सिंह, नगमा खान को लेकर सिरगिट्टी थाना लौट गई। पूछताछ में शशी बताया कि कंपनी के कोई श्याम नाम के व्यक्ति को नगद 19 हजार 500 रूपए दिया हूं और नगमा से कंपनी में काम करने वाली चांदनी नाम की लडक़ी ने 19 हजार 500 रुपए लिया है। कांती से कंपनी में काम कर रहे धीरू नाम के व्यक्ति ने नगद 19 हजार 500 रुपए लिया है। परमेश्वरी से 10 हजार 500 रूपए नगद व 9 हजार रुपए ऑनलाइन लिया है। युवतियों को 60 साल तक सरकारी नौकरी दिलवाने का लालच दिया था।


