दो साल से जेल में बंद कैदी ने हसिया से गला रेत लिया
बिलासपुर। किचन में काम करने वाला कैदी ने हसिया से अपने गले को रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य कैदियों ने उसे पकडक़र हसिया को लूट लिए। फिर जेल स्टाफ को सूचना दी। जेल स्टाफ ने खून से लथपथ कैदी को सिम्स में भर्ती कराया है। घायल कैदी का सिम्स में इलाज चल रहा है।
किशन कश्यप हत्या के प्रकरण में आजीवन कारावास की सजा काटा रहा है। वह दो साल से जेल में बंद है। जेल प्रबंधन द्वारा किचन में भोजन पकाने का काम दिया गया है। मंगलवार की सुबह 7 बजे किशन कश्यप अन्य कैदियों के साथ किचन में भोजन पकाने की तैयारी कर रहा था। सब्जी काटने के दौरान वह हसिया से अपने गले को रेतने लगा। कुछ समय बाद अन्य कैदियों की नजर उस पर पड़ी। फिर हसिया को लूटकर फेंक दिए। इसके बाद जेल स्टाफ को घटना की सूचना दी गई। स्टाफ ने किशन को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है।


