युद्ध के चलते खाड़ी देशों में छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक नागरिक फंसे
रायपुर. युद्ध के चलते खाड़ी देशों में फंसे प्रदेश के नागरिकों की घर वापसी की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते खाड़ी देशों में छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक नागरिक फंसे हुये है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं विदेश मंत्रालय से छत्तीसगढ़ के इन नागरिकों के सकुशल वापसी की तुरंत व्यवस्था करे।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अभी खाड़ी देशों में स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश के नागरिक जो खाड़ी देश मे काम काज के लिए गये है, वो भारी तनाव में है, उनके परिजन भी चिंतित है। युद्ध के चलते हवाई सुविधा रद्द कर दी गई है ऐसे में उनकी सुरक्षित घर वापसी को लेकर परिजन भी चिंतित है। ऐसे कठिन समय में राज्य सरकार को प्रदेश के नागरिकों की सकुशल घर वापसी के लिए केंद्र सरकार से पहल करनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आबूधाबी, इरान, सिंगापुर, बाली, तेहरान, यूएई जैसे देशों में छत्तीसगढ़ के नागरिक फंसे है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार से खाड़ी देशों में फंसे प्रदेश के नागरिकों के लिए स्पेशल हवाई जहाज भेजकर अपने नागरिकों की वापसी सुनिश्चित करवाने की पहले करे।


