तेज आवाज में डीजे बजा रहा था तखतपुर पुलिस ने किया जब्त
बिलासपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अधिक मात्रा में ( डीजे)साउंड बॉक्स, लाउड स्पीकर्स, तथा मानक क्षमता से अधिक डेसिबल की ध्वनि के प्रसारण करने वाले डीजे (साउण्ड) संचालकों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में तखतपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम कुंआ थाना तखतपुर में दिनांक 25/3/26 कों आम जगह पर मानक क्षमता से अधिक आवाज की ध्वनि विस्तारक यंत्र( डीजे) बजाये जाने की सुचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर थाना तखतपुर पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले साउण्ड संचालक के विरुद्ध अधिक मात्रा में साउंड बॉक्स, एवं वाहन क्रमांक सीजी 10 एआर 8856 में सेट कर बिना अनुमति एवं कागजात के ध्वनि के प्रसारण करते पाये जाने से कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत कार्यवाही दिनांक 26/3/26 को किया जाकर बेस बाक्स 04 नग, टाप बाक्स 02 नग, हाईस टयुटर 02 नग, एम्पलीफायर 02 नग, पार लाईट 02 नग को जप्त कर विधिवत् कार्यवाही किया गया।


