रामनवमी पर प्रेस क्लब में पूजा-अर्चना व हवन संपन्न
बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला, जहां उपस्थित सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष , सचिव , उपाध्यक्ष , , सह सचिव , कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां दीं और आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर सदस्यों के बीच भाईचारे और एकता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। पूजा के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब के और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होने की उम्मीद जताई। साथ ही, प्रेस क्लब भवन के नवीनीकरण (रिनोवेशन) को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें परिसर के आधुनिकीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। सदस्यों ने विश्वास जताया कि नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद प्रेस क्लब और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी रूप में बनाया गया ।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि संगठन की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती देने का संदेश देता नजर आया।बिलासपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला, जहां उपस्थित सदस्यों ने भगवान श्रीराम की आराधना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।


