मासूम के साथ कुकर्म की कोशिश के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या

 

नशे में धुत युवक ने पड़ोसी के 7 वर्षीय बालक को उतारा मौत के घाट, 12 फीट गहरे कुएं से मिला शव

​कोरबा/पाली। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 19 वर्षीय युवक ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपने ही पड़ोसी के 7 वर्षीय मासूम बच्चे की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने पहले बच्चे के साथ यौन शोषण का प्रयास किया और पकड़े जाने के डर से पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक आयान (7 वर्ष) 2 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाने के बाद उसके दोस्त घर लौट आए, लेकिन आयान वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।

​पुलिस की सघन पूछताछ में पड़ोसी युवक रंजीत कुमार (19 वर्ष) पर शक गहराया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में तालाब के पास पहुंचा था, जहाँ आयान को अकेला देख उसकी नीयत बिगड़ गई। वह बच्चे को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!