मुक्तिधाम की दो एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

 

बिलासपुर। सीपत में  मुक्तिधाम के कब्र को जेसीबी से खोदकर समतल कर दिया। इसके बाद सरकारी दो एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। यही नहीं उसने मुक्तिधान की जमीन पर मकान भी बनाया है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि आरोपी ने मुर्दों के ऊपर मकान बना दिया है। इससे इसकी शिकायत जिला प्रशसन से की गई है। साथ ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उप तहसील व ग्राम पंचायत सीपत के खसरा नंबर 967 दाह संस्कार के लिए भूमि आरक्षित की गई है, जहां कई वर्षों से शव दफनाए जाते हैं। इसी भूमि से लगे क्षेत्र में बिल्हा विकासखंड के ग्राम रामपुर ढोढ़ी निवासी रामखिलावन पटेल करीब 7 वर्ष पूर्व खसरा नंबर 938 रकबा 2.43 हेक्टेयर (60 डिसमिल) व खसरा नंबर 867/3 रकबा 15 डिसमिल कुल 75 डिसमिल जमीन खरीदी थी।

खरीदी गई भूमि पर उसने पोल्ट्री फार्म और सब्जी बाड़ी तैयार की, लेकिन बाद में श्मशान घाट की सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर भव्य दो मंजिला मकान खड़ा कर दिया और वहां पर लगभग 2 एकड़ से भी ज्यादा सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मकान निर्माण के दौरान कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उसे श्मशान घाट की भूमि खाली करने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। कुछ सप्ताह पहले ही दफन किए गए 62 वर्षीय रामकुमार सूर्यवंशी की कब्र को जेसीबी से समतल कर वहां तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह जनपद पंचायत सभापति मनोज खरे, सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार, द्वारिका प्रसाद खरे, लच्छी वर्मा, पोषण सत्यार्थी, दिनेश विजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!