May 23, 2026
10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 और डीजल 91 पैसे महंगा
देश में आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। आज देश भर में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वाहन चालकों के लिए यह खबर राहत देने वाली नहीं है, क्योंकि महज 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले इसी सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। वहीं, इसके कुछ दिन पहले भी तेल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का भारी इजाफा किया गया था।


