गोबर खाद खरीदी घोटाले में प्रभारी निलंबित

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन विभाग में वित्तीय अनियमितता को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। बिलासपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने सहायक ग्रेड-२ और कैंपा शाखा प्रभारी भूपेन्द्र कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अधिकारी पर वित्तीय अनियमितता और कूट रचित दस्तावेजों के जरिए 14.77 लाख रुपये के गबन का आरोप है। यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक (सतर्कता/शिकायत) की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 में वृक्षारोपण कार्य के लिए गोबर खाद खरीदी में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया था। आरोप है कि भूपेंद्र साहू ने फर्जी प्रमाण-पत्र और दस्तावेजों का उपयोग कर 14.77 लाख रुपये का अवैध लेखा समायोजन किया। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी ने समिति सचिवों पर अनैतिक दबाव बनाकर शासकीय राशि निकलवाई। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना गलत तरीके से एलओसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) तैयार कराने का भी आरोप है। विभागीय जांच के दौरान आरोपी द्वारा गुमराह करने वाले बयान देने की बात भी सामने आई है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!