यूपीएससी के 14 सेंटरों में 4 हजार 870 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
बिलासपुर। संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली के द्वारा सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा प्रीलिम्स में जिले के 14 सेंटर्स में परीक्षा आयोजित हुईं। जिसमें 4 हजार 870 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस बार परीक्षा में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया था। परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ा। यानि परीक्षार्थी जब सेंटर पहुंचें तो उनका फेस स्कैन किया गया। वेरिफाइड होने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया।
यूपीएससी प्रीलिम्स के लिए बिलासपुर में 14 सेंटर बनाए गए थे। इसमें शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय ई राघवेन्द्र राव स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कोनी शामिल है। सीएमडी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कौशलेन्द्र राव विधि महाविद्यालय अशोक नगर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला दयालबंद, लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक शाला, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मुक्तिधाम चौक सरकंडा में परीक्षा हुईं। इसके अलावा शासकीय माता सबरी नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, देवकीनंदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महालक्ष्मी मंगलम स्कूल ऑफ बिजनेस,शासकीय उच्चतर मध्यामिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद उतकृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, इंदिरा गांधी शासकीय उतकृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त रखी गई थी। सभी सेंटर्स में एंट्री के दौरान मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की गई। प्रशासन का कहना है कि, इससे फर्जी अभ्यर्थियों और गड़बड़ी की संभावनाओं पर रोक लगेगी।


