सर्राफा व्यापारी की बीच बाजार लुटेरों ने गोली मारकर की हत्या

 

जीपीएम. जिले के कोटमी साप्ताहिक बाजार में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान बंद करते समय बदमाश प्रदीप सोनी से सोना-चांदी लूटने लगे, उन्होंने विरोध किया तो सीने पर गोली मार दी। मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि, व्यापारी का सोना-चांदी लूटकर बदमाश फरार हो गए हैं। हालांकि, कितने की लूट हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घेराबंदी कर रही है। हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। परिजन और स्थानीय व्यापारियों ने अस्पताल में पुलिस से शव छीन लिया और सडक़ जाम कर दिया है। चश्मदीदों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे। बदमाशों ने प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी है। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है। मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और फरार पल्सर सवारों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!