जयंती पर विप्र को कवि ने दी काव्यांजलि
बिलासपुर. 6 जुलाई को सायंकाल साढ़े चार बजे साईं आनंदम परिसर उसलापुर में स्व. पंडित द्वारिका प्रसाद तिवारी,, विप्र ,, की 119 वीं जयंती पर विप्र को काव्यांजलि का आयोजन किया गया।यह आयोजन साहित्य वृंद बिलासपुर और भारतेंदु साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार हरबंस शुक्ल जी ने किया । आयोजन के अतिथि ओमप्रकाश भट्ट थे और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्
सनत तिवारी जी ने किया।
अमृत लाल पाठक जी ने विप्र पर अपने संस्मरण साझा करते हुए उनके अवदान पर प्रकाश डाला। कवि विजय कल्याणी तिवारी जी ने अपने निजी और पारिवारिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि विप्र जी कविता तो गढ़ते थे , वे कविता के साथ साहित्यकार भी गढ़ते थे।
उपस्थित साहित्यकारों में मनीषा भट्ट, पूर्णिमा तिवारी, बुधराम यादव,आर.के.द्विवेदी, राकेश अयोध्या, मयंक दुबे ,आर.एन. राजपूत, मनी शंकर दुबे, शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में परिवार जन उपस्थित थे।अंत में आभार प्रदर्शन मयंक दुबे जी ने किया। इस आयोजन में स्व.विप्र को सभी साहित्यकारों ने अपने काव्य से स्मरण किया।


