राजस्व वसूली में लाएं गति, मासिक लक्ष्य तय कर करें कार्य: आयुक्त

 

 

जलकर रिकॉर्ड ऑनलाइन करने व प्रॉपर्टी आईडी से लिंक करने पर जोर

बिलासपुर। नगर पालिक निगम बिलासपुर के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निगम के राजस्व विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर राजस्व वसूली कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने राजस्व विभाग के सभी राजस्व निरीक्षक (आरआई), सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआई), राजस्व अधिकारियों (आरओ) को जोनवार मासिक लक्ष्य निर्धारित कर राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
आयुक्त श्री सर्वे ने कहा कि निगम की आय बढ़ाना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए प्रत्येक जोन अपने-अपने क्षेत्र के अनुरूप मासिक राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। लक्ष्य की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए पूरी जिम्मेदारी व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। बैठक में आयुक्त ने जलकर से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने उन सभी जलकर कनेक्शनों का विवरण लिया जिनका रिकॉर्ड अभी ऑफलाइन है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *