अनंतनाग में बादल फटने से भारी तबाही, होटलों में घुसा पानी

 

 

कश्मीर: कश्मीर के अनंतनाग जिले में 60 मिनट में बादल फटने की दो घटनाएं हुई है. शनिवार की रात यहां एक बादल फटा है. पहलगाम और शांगस इलाके में बाढ़ आ गई है. यहां होटलों और घरों में पानी घुस गया है. जिससे पर्यटन भी प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग और प्रशासन ने पर्यटकों सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं और बारिश में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. वहीं बादल फटने से खेती और फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. बाढ़ की स्थिति के बाद राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. मौसम विभाग ने कश्मीर में अगले 24 घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *