जींद से दौड़ी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम मोदी बोले- ‘मेक इन इंडिया’ की बड़ी सफलता

प्रधानमंत्री ने 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया, जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें परिचालन में हैं। प्रधानमंत्री ने इसे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि यह भारतीय रेलवे और देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।

यह हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में तय करेगी और रास्ते में 12 स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री ने करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने आज बड़ा कदम उठाया है और जींद से शुरू हुई यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन-चालित ट्रेनों में शामिल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *