अरुण साव को काले झंडे: छात्रों के समर्थन में युवा कांग्रेस-NSUI का उग्र प्रदर्शन

 

कोरबा। गुरुवार को कोरबा में प्रदेश के प्रभारी मंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन के दौरान युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में छात्रों के साथ कथित पुलिस बल प्रयोग और अभद्र व्यवहार के विरोध में किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए छात्रों पर हो रहे अत्याचार को तुरंत बंद करने की मांग की। पुलिस पहले से अलर्ट पर थी और प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं में युवा कांग्रेस और NSUI के प्रदेश महासचिव विशाल सिंह, प्रतीक पांडे, भानु भगत, आशीष बंजारे, नवनीत सिंह सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। इन्हें मानिकपुर चौकी में अस्थायी जेल में रखा गया है।

हिरासत के बाद विशाल सिंह ने कहा, “छात्र अब उग्र हो गए हैं। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और छात्रों के साथ न्याय नहीं मिलता, तब तक हमारा उग्र प्रदर्शन जारी रहेगा। सरकार को अपनी तानाशाही छोड़नी होगी

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *