राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन
दिल्ली. अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में राहुल गांधी द्वारा दिए जा रहे बयानों के बाद कुछ साधु संतो व लोगों ने उनके दिल्ली स्थित आवास के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की सूचना के बाद राहुल गांधी के आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई और दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई।
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों में कुछ साधु-संत भी शामिल थे। यह विवाद अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सामने आया है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव संसद भवन परिसर में साधु के भेष में पहुंचे थे। इसके बाद कुछ साधु-संतों ने संसद परिसर में उनके इस रूप और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े बयानों को लेकर विरोध जताया।


