बाइक सहित नदी में गिरे युवकों की बचाई जान, पुलिस अधीक्षक ने की सराहना
बिलासपुर. मल्हार क़े बिच नदी में मोटरसाइकिल सहित गिरे दो युवकों की जान बचाने में मोहन केवट एवं उनके साथियों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए दोनों युवकों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाडेरा निवासी मोहन लाल केवट, पिता पचूराम राम, उम्र 24 वर्ष, अपने साथी महेश केवट, पिता रामप्रसाद केवट, निवासी मनाडेरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा, तथा आदित्य केवट (करण), निवासी मल्हार तेज बहाव मैं डूबते लोगों की जान बचाई.
मोहन लाल केवट एवं उनके साथियों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए लकड़ी की सहायता से नदी में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालने में सफलता हासिल की। नदी में गिरने वाले दोनों युवक गुड़ा टंडन, पिता मोतिया टंडन एवं दुर्गेश टंडन, पिता मोतिया टंडन, निवासी चकरबेड़ा, चौकी मल्हार बताए गए हैं।
समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से दोनों युवकों की जान बच गई और उन्हें सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। मोहन लाल केवट एवं उनके साथियों की तत्परता, साहस और मानवता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
पुलिस विभाग द्वारा कहा गया कि संकट की स्थिति में बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आना समाज में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। मोहन लाल केवट एवं उनके साथियों का यह कार्य निश्चित रूप से अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है। साथी ऐसे ही लोगों को एसडीआरएफ की टीम के द्वारा प्रशिक्षण दिलाया जाकर जल मितान के रूप में नियुक्त किया जाकर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि समय रहते लोगों की जान बचाई जा सके


