आटा, चीनी और सरसों तेल के दाम बढ़े, महंगाई से बिगड़ा आम परिवारों का बजट

 

रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। आटा, चीनी और सरसों तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। खुदरा बाजार में चक्की का आटा करीब तीन रुपये प्रति किलो और ब्रांडेड आटा एक रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। वहीं, चीनी के दाम 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

पंजाब रोलर फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश घई ने आटे के दाम बढ़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि कीमतों में यह वृद्धि पूरे देश में देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब में करीब 90 रोलर फ्लोर मिलें और हजारों आटा चक्कियां हैं और सभी ने कीमतों में बढ़ोतरी की है।

 

 

चीनी के दाम भी नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। बाजार में गुणवत्ता के अनुसार चीनी 70 से 75 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसके अलावा सरसों तेल की कीमत में भी पिछले एक महीने में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बिना ब्रांड वाला सरसों तेल करीब 180 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि एक महीने पहले इसकी कीमत करीब 140 रुपये थी। ब्रांडेड सरसों तेल की बोतलें करीब 220 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *