महंगाई पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने साधा केंद्र पर निशाना

 

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने त्योहारों से पहले “आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी” को लेकर बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि ”ध्यान भटकाने वाले स्टंट” और ”बेतुकी बातों” में उलझाकर महंगाई के मुद्दे से बचने की कोशिश की जा रही है।

खड़गे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस और जनता महंगाई को लेकर सवाल पूछती रहेगी। उन्होंने खाद्य वस्तुओं की बढ़ी हुई कीमतें दर्शाने वाला एक चार्ट भी साझा किया और आम आदमी की रसोई का जिक्र करते हुए प्याज, चीनी और सरसों तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *