हत्या के दो अलग अलग मामलों के आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने दबोच

 

 

बिलासपुर। रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर युवक अपने सगे भाई की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार किया है। दूसरे प्रकरण में सिरगिट्टी शराब दुकान के पास चाकू से युवक को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि 28 अगस्त को हरदीकला टोना निवासी सुभाष कुर्रे अपने घर पर था। उसी समय उसकी बहन व परिवार के अन्य सदस्य राखी बांध रहे थे। शाम 5 बजे उसका भाई सुदर्शन कुर्रे (36) अपने भांजे लोगों को तुम क्यों गाली गलौच कर रहे हो कहा। तब सुदर्शन घर से लाठी लाकर सुभाष के साथ मारपीट उतारु हो गया। तब पीडि़त ने लाठी को छीना लिया। फिर सुदर्शन अपने घर से लोहे का सब्बल लेकर आया और सुभाष के सिर में जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। कुछ समय बाद सुभाष की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सुदर्शन मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिरगिट्टी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी की हर संभावित ठिकानो में तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुदर्शन गावं में लुक छिप रहा है, जिसे सिरगिट्टी पुलिस द्वारा आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुछताछ करने पर वह अपना जुर्म स्वीकार किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *